Showing posts with label sky. Show all posts
Showing posts with label sky. Show all posts

Wednesday, 30 March 2022

एक पक्षी: प्रकृति प्यारी (Life of a bird) 🐦

एक नए सबेरे उठ के 
शोर मचाते सब को जगाते
डाल डाल पे राह बनाते 
मीठे स्वर में सबको बुलाते 
फूलो के रस से है नहाते
कीड़ों मकोड़ों को यूं चट कर जाते
दूर दूर तक संदेश फैलाते 
तिनके से ये घर को सजाते
देख के इनको खुश हो जाते
थोड़ी मेहनत, हाथ बटाते
आसमान में गाते है 
मद्धम होते लालिमा में 
ये मानो गुम हो जाते है।।।



Wednesday, 23 March 2022

मुद्दातो बाद नींद आई ।।।

बड़े मुद्दतो के बाद नींद आयी
मैखाने की छत आई 
या मां की गोंद सुलाई
जाहिर है दोनो में से कोई तो आई
बड़े मुद्दतो के बाद नींद आई ।।।।।

राह में मेरे वो फिर से शय आई
कभी पीछा करती आई 
तो कभी पीछे से बुलाई 

ना मुड़ने की चाह आई 
एक बार नही बार बार आई
अपनी याद की बहार लाई 
दिन आई रात आई 
लेकिन फिर से वो बात नही आई
ना मुड़ने की चाह आई

बड़े मुद्दतो के बाद नींद आई ।।।।।।।